बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, सड़कों पर जलजमाव से परेशानी

Updated:
विज्ञापन
बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, सड़कों पर जलजमाव से परेशानी

बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, सड़कों पर जलजमाव से परेशानी

विज्ञापन

किशनगंज. पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात तो मिली, लेकिन रविवार तड़के सुबह को हुई बारिश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक जलजमाव हो गया. कई ग्रामीण बाजारों में कीचड़ के कारण लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया. सड़कों पर इसका आलम यह रहा कि कई इलाकों में नालियों का पानी बरसात के साथ मिलकर सड़क पर बहने लगा. अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान चढ़ने लगा था. उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी. शहर के बस स्टैंड, दिलावर गंज, धर्मशाला रोड, डे मार्किट, खगड़ा, रूईधसा आदि मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई. ऐसे में लोगों को पैदल आने-जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. बारिश के बाद दिघलबैंक बहादुरगंज मुख्य बाजार क्षेत्रों में भी जल जमाव की स्थिति पूरे दिन बनी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन