बिना निबंधन के चल निजी विद्यालय

Updated:
विज्ञापन
बिना निबंधन के चल निजी विद्यालय

राज्य सरकार ने सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए यू डायस कोड (जिला शिक्षा सूचना प्रणाली) अनिवार्य कर दिया है

विज्ञापन

ठाकुरगंज राज्य सरकार ने सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए यू डायस कोड (जिला शिक्षा सूचना प्रणाली) अनिवार्य कर दिया है. इसके बाबजूद ठाकुरगंज प्रखंड में एक निजी स्कूल चामा पब्लिक स्कूल बिना निबंधन संचालित हो रहा है. पिछले छह माह से संचालित हो रहे इस विद्यालय के बिना यू डायस कोड के संचालन होने के कारण जानने के लिए जब विद्यालय प्रबन्धन से प्रयास किया गया तो एमडी मो इजहार अंसारी ने फोन उठाने की जहमत नहीं की. क्या है यु-डायस कोड यु-डायस कोड 11 अंकों का होता है. ये भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित एक अखिल भारतीय स्तर का स्कूल डेटाबेस है.. ये एक तरह का कोड होता है जो कि विद्यालय को दिया जाता है. ये कोड 11 अंकों का होता है. इस कोड के शुरुआती दो अंक विद्यालय के राज्य को दिखाते हैं. उसके बाद के 2 अंक जिले को और उसके बाद के 2 अंक ब्लॉक, 3 अंक गांव/शहर और आखिरी के 2 अंक विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसके मदद से किसी भी विद्यालय की पहचान की जाती है. देश के सभी विद्यालयों सरकारी/प्राइवेट को ये कोड लेना अनिवार्य होता है. पोर्टल पर स्कूल की सभी सुविधाओं, शिक्षकों की संख्या, उनकी योग्यता और छात्रों की प्रोफाइल अपलोड करनी होगी. क्या कहते है अधिकारी इस मामले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश शर्मा ने बताया कि स्कूल की तरफ से निबंधन के लिए कोई आवेदन नहीं आया है. इस दौरान उन्होंने जल्द जांच कर कार्यवाई की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन