गांवों के विकास को मिलेगी प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन
गांवों के विकास को मिलेगी प्राथमिकता

गांवों के विकास को मिलेगी प्राथमिकता

विज्ञापन

प्रतिनिधि, किशनगंज प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत पूरे जिले में महा अभियान चलाकर बुनियादी संरचनात्मक सुविधा एवं सेवा का विस्तार किया जाएगा. जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि पूरे ज़िले में यह महाअभियान 15 जून से 30 जून तक संचालित होगा. उन्होंने बताया कि इस दौरान जनजातीय गांवों में जमीनी स्तर पर कैम्प लगाकर सेवा एवं सुविधा प्रदान किये जायेंगे. इस दौरान आधार कार्ड निर्माण,राशन कार्ड निर्माण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, जाति आवासीय प्रमाण-पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन एकाउंट, सामाजिक सुरक्षा का लाभ, टीकाकरण इत्यादि सेवा से आच्छादित किया जाएगा . इस प्रकार के कैम्प में अधिकारियों के साथ साथ स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि ज़िले में 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जनजाति की आवादी 64224 है . ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है . ज़िले में पीवीटीजी एवं जनजातीय गांवों को चिह्नित किया गया है एवं सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समय सीमा के अंदर प्रदान की जाने वाली सभी सेवा एवं सुविधा को सैचुरेट कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन