रमजान में फलों की बढ़ी कीमत

रमजान में फलों की बढ़ी कीमत
किशनगंज. रमजान का पाक महीना शुरू होते ही बाजारों में फलों कीमत बढ़ गयी है. फलों की कीमत बढ़ने से लोगों पर असर पड़ रहा है. स्थानीय लोगो ने बताया कि फलों की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है. बाजार के सभी फल मार्केट में फलों की खरीदारी करने आये रोजेदारों ने बताया कि रमजान के महीने में फलों की मांग बढ़ जाती है क्योंकि रोजेदार अपने इफ्तार के लिए ज्यादातर फलों का ही इस्तेमाल करते है. वहीं रमजान सुरु होने के बाद बाजारों में फलों की कीमत भी बढ़ गई है. रमजान शुरू होने के बाद फलों की कीमत में 50 रुपए से लेकर 70 रुपए किलो तका इजाफा हुआ है. कई लोग फलों की दाम सुनकर फल कम ले रहे है. रमजान में इफ्तार के लिए फलों की खरीदारी करने आए लोगो ने बताया कि रविवार को रमजान का पहला दिन था और रोजेदारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण फल होता है और उसी की खरीदारी करने के लिए हम आये हुए है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










