बिहार दिवस की तैयारी जोरों पर

बिहार दिवस की तैयारी जोरों पर
किशनगंज. कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बिहार दिवस के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए 18 मार्च को जिला प्रशासन द्वारा गठित समिति की अध्यक्षता में ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा. इस ऑडिशन में जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के कलाकारों शामिल हो सकते है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन, नृत्य, अभिनय, लोक कला, एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं. मिली जानकारी के अनुसार ऑडिशन का आयोजन खेल भवन, खगड़ा में सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक चलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










