'प्रभात खबर' की खबर का असर, चांदमनी-भयंकरदुवारी के पास डायवर्सन निर्माण पूरा; ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

भयंकरदुवारी के समीप बनकर तैयार डायवर्सन और 20 जुलाई को प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर की छायाप्रति | Prabhat Khabar Network
ठाकुरगंज प्रखंड में आखिरकार चांदमनी-भयंकरदुवारी के पास अवरुद्ध पुल का डायवर्सन निर्माण पूरा हो गया है. 'प्रभात खबर' द्वारा प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे के बाद तेजी से हुए काम से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है.
ठाकुरगंज प्रखंड की खारुदाह और भौलमारा पंचायत के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क पर चांदमनी-भयंकरदुवारी के समीप अवरुद्ध पुल के डायवर्सन का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा हो गया है. डायवर्सन बनकर तैयार होने से इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले हजारों राहगीरों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.
'प्रभात खबर' ने प्रमुखता से उठाई थी ग्रामीणों की समस्या
उल्लेखनीय है कि डायवर्सन का निर्माण नहीं होने के कारण इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को बरसात के दिनों में घुटने भर पानी से होकर जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा था. इससे खारूदह, बारहमनी, चांदमनी, भयंकरदुवारी और बस्ता आदि गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.
इस जनसमस्या को 'प्रभात खबर' ने प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए संबंधित विभाग और ठेकेदार (संवेदक) का ध्यान आकृष्ट कराया था तथा जल्द से जल्द डायवर्सन निर्माण कराने की मांग उठाई थी.
खबर का असर: तेजी से पूरा हुआ निर्माण कार्य
खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों और संवेदक ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए चांदमनी-भयंकरदुवारी के पास डायवर्सन का निर्माण कार्य पूरा करा दिया. डायवर्सन बनने से अब लोगों को बरसाती पानी के बीच से गुजरने की मजबूरी से मुक्ति मिल गई है.
सामाजिक कार्यकर्ता ने जताया आभार
भौलमारा पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता एहतसाम अली ने भी इस समस्या को 'प्रभात खबर' के माध्यम से विभाग के संज्ञान में लाया था. डायवर्सन का निर्माण कार्य समय पर पूरा होने पर उन्होंने विभाग, संवेदक और 'प्रभात खबर' के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीणों के हित में एक सराहनीय कदम बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










