भारत से नेपाल में ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहा किशनगंज का युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त

Updated:
विज्ञापन

जप्त मादक प्रदार्थ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेपाल के झापा जिले में भारत-नेपाल सीमा पर एक बड़ी कार्रवाई हुई है. मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने बिहार के किशनगंज के एक युवक को 50 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी से अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है.

विज्ञापन

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे नेपाल के झापा जिले में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (कांकड़भिट्टा) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र निवासी एक भारतीय युवक को भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

झापा के मुस्लिम टोल में हुई छापेमारी

नेपाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे झापा ग्रामीण नगरपालिका-3 स्थित मुस्लिम टोल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद कांकड़भिट्टा मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर युवक की विधिवत तलाशी ली.

तलाशी के दौरान युवक के पास से प्लास्टिक रैपर सहित 55.870 ग्राम और प्लास्टिक हटाने के बाद शुद्ध 50.050 ग्राम खैरो हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद हुई.

आरोपी की पहचान और प्रारंभिक पूछताछ

गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र अंतर्गत महमारी गांव निवासी एम. डी. फारुक (22 वर्ष) के रूप में हुई है.

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बरामद मादक पदार्थ को बिहार के किशनगंज (दिघलबैंक) स्थित अपने घर से लेकर सीमा पार कर नेपाल में सप्लाई करने पहुंचा था.

मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच जारी

नेपाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर- BR 37 AB 5859) और एक वीवो (Vivo) स्मार्टफोन भी जब्त कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई और गहन पूछताछ के लिए जिला प्रहरी कार्यालय, झापा के सुपुर्द कर दिया गया है. नेपाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स स्मगलिंग नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है और भारत-नेपाल सीमा पर उसके संपर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन