शराब तस्करों पर प्रशासन का शिकंजा; रेलवे स्टेशन और चेकपोस्ट से शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 11 पियक्कड़ भी धराए

Updated:
विज्ञापन
बरामद शराब के साथ शराब तस्कर व उत्पाद पुलिस | Prabhat Khabar Network

बरामद शराब के साथ शराब तस्कर व उत्पाद पुलिस | Prabhat Khabar Network

किशनगंज जिले में शराबबंदी कानून को लेकर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है. RPF और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन और फरिंगोला चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान 8.5 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार हुए हैं और 11 शराबी भी पकड़े गए हैं.

विज्ञापन

किशनगंज जिले में बिहार शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. इसी क्रम में आरपीएफ (RPF) और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर सघन छापेमारी और जांच अभियान चलाकर शराब तस्करों और शराबियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है.

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर 8.5 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

आरपीएफ इंस्पेक्टर हिरदेश कुमार शर्मा और उत्पाद विभाग के निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली के संयुक्त नेतृत्व में किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर चेकिंग अभियान चलाया गया.

जांच के दौरान टीम को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जब उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 8.5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा. सदर अस्पताल में मेडिकल जांच और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

फरिंगोला चेकपोस्ट पर कार से शराब बरामद, 3 गिरफ्तार

दूसरी बड़ी कार्रवाई फरिंगोला चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा की गई. जांच के दौरान टीम ने एक संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो कार से 2 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद कार सवार तीन आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

विशेष चेकिंग अभियान में 11 शराबी भी हत्थे चढ़े

इसके साथ ही, जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान शराब का सेवन करने के आरोप में 11 पियक्कड़ों को भी गिरफ्तार किया गया है.

प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में शराब की तस्करी और खरीद-बिक्री को पूरी तरह से रोकने के लिए इस तरह के औचक जांच अभियान और छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी.


विज्ञापन
Rahul Kumar

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन