मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे डाक कर्मी

Updated:
विज्ञापन
मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे डाक कर्मी

मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे डाक कर्मी

विज्ञापन

किशनगंज. संयुक्त परिषद ऑफ पोस्टल कर्मचारियों के बैनर तले डाक कर्मचारी ने संयुक्त परिषद ऑफ पोस्टल कर्मचारी के आवाहन पर बुधवार को किशनगंज डाकघर के मुख्य द्वार के समीप अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल की. हड़ताल पर गये डाक कर्मचारियों ने बताया कि हमारी 10 सूत्री मांगे हैं जिसमें पोस्ट ऑफिस एक्ट 2023 को समाप्त किया जाए. आठवां पे कमीशन कमेटी की नियुक्ति जल्द की जाए. पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए. एनपीएस व यूपीएस पेंशन स्कीम समाप्त की जाए. पेंशन धारक कर्मचारियों को कम्युटेशन 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष की जाए. समस्त कैडरो के खली पदों को भरा जाए. आरएमएस, एमएम और पोस्ट ऑफिसो के दफ्तरों को मर्ज करना और तोडना बंद किया जाए. आरएमएस, एमएमएस के कैडरों का जल्द से जल्द रिव्यू किया जाए. जीडीएस कैजवल लेवर और पार्ट टाईम कर्मचारियों को समान काम के लिये केंद्रीय कर्मचारियों के समान वेतन दिया जाए. कोविड महामारी के दौरान जहांआरएमएस के कार्यालय को बंद किया गया था, उन्हे पुनः खोला जाए. ठेकेदारी प्रथा द्वारा आरटीएन को बंद किया जाए व डाक विभाग को मेल का आदान-प्रदान एमएमएस को मेल वाहनो से किया जाए. इस दौरान डाक कर्मचारियों ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम आगे भी हड़ताल पर बैठेंगे. हड़ताल में बैठे डाक कर्मचारियों में विकास कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, दिलीप कुमार, विनोद कुमार साह, ज्ञानेंद्र कुमार, हरेंद्र कुमार दास एवं अन्य डाक कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन