दिघलबैंक बाजार में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को दिघलबैंक पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला.
दिघलबैंक. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को दिघलबैंक पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला. थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च दिघलबैंक बाजार से होते हुए हरूवाडांगा, तुलसिया, बैरबन्ना, धनतोला, पदमपुर, कटहलवाली सहित कई सीमावर्ती क्षेत्रों में निकाला गया.फ्लैग मार्च में एसआई सूरज कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल व सशस्त्र जवान शामिल थे. पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भी गश्त कर स्थानीय लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाया. थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है ताकि कदाचार मुक्त और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जा सके. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अशांति या भय का माहौल नहीं बनने दिया जाएगा. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और सतर्कता बढ़ा दी गई है. हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करे. शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




