शहर में पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, वसूला जुर्माना

एसपी सागर कुमार के निर्देश पर सदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को किशनगंज शहर के अलग अलग स्थानों में वाहन जांच अभियान चलाया गया.
किशनगंज.किशनगंज पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण को ले जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर सदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को किशनगंज शहर के अलग अलग स्थानों में वाहन जांच अभियान चलाया गया. सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसके साथ ही चेक पोस्ट पर भी वाहन चेकिंग की गई. वाहन जांच में बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात, ट्रिपल लोडिंग आदि में जुर्माना की राशि वसूल की गई. करीब एक दर्जन से ज्यादा वाहन चालकों से जुर्माना की राशि वसूल की गई. खासकर ट्रिपल लोड पर पुलिस की खास नजर थी. एसपी के निर्देश पर जांच के बाद नियमतः जुर्माना किया गया. साथ ही रामपुर, फरिंग्गोला, सहित बंगाल सीमा के समीप वाले सभी चेक पोस्टों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










