भटके बालक को पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
भटके बालक को पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

भटके बालक को पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

विज्ञापन

,पहाड़कट्टा पोठिया-इस्लामपुर मुख्यपथ के टीपीझाड़ी चौक से एक भटके हुए बालक को पोठिया थाना की पुलिस ने अपने साथ थाना लाया. रविवार को बालक को चाइल्ड हेल्प लाइन किशनगंज को सौंप दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बालक करीब दो दिनों से टीपीझाड़ी के इलाके में भटक रहा था. स्थानीय लोगों द्वारा भटके हुए बालक की सूचना पोठिया थाना को दी गई थी. पूछताछ के दौरान बालक ने अपना नाम बादल और घर ठाकुरगंज बताया है. बच्चे की उम्र लगभग 4 वर्ष बताई जा रही है. ईधर रविवार को चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम को बालक सुरक्षित सौंप दिया गया है. बता दें कि चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा बच्चें को अब सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा. जहां काउंसिलिंग के बाद अग्रोतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन