स्वतंत्रता दिवस को ले थानाध्यक्ष बरतें सतर्कता:एसडीपीओ

क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को स्वंत्रता दिवस को लेकर अपने -अपने थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से सतर्कता बरतने का निर्देश दिया.
किशनगंज.एसडीपीओ कार्यालय में गुरुवार कोक्राईम मीटिंग का आयोजन किया गया. क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को स्वंत्रता दिवस को लेकर अपने -अपने थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. खासकर नेपाल सीमा से सटे थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतने को कहा. मीटिंग में जिन थानों में कांड लंबित थे उनसे एसडीपीओ ने स्प्ष्ट कारण बताने को कहा कि आखिर कांड लंबित होने के मुख्य कारण क्या है. एसडीपीओ गौतम कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि कांडों का समय से निष्पादित किये जाने को गंभीरता से लें. 75 दिनों के कांड निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें. वहीं समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी,वाहन चेकिंग अभियान चलाने आदि का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाएं. कुछ थानों में बाइक चोरी के मामले सामने आए हैं. इस पर अंकुश लगाएं. शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है. एसडीपीओ ने न्यायालय संबधी मामले का निपटारा समय पर करने का निर्देश दिया. क्राइम मीटिंग में प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव परासर, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, दिघलबैंक थानाध्यक्ष सुमेश कुमार, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, कोचाधामन थानाध्यक्ष राजा, गलगलिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार,अरराबारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार, विशनपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










