उमवि भाग वैसा में किया गया पौधरोपण

पत्तों के रस के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है.
कोचाधामन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाग बैसा में यूको क्लब के सदस्यों के साथ विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा पौधरोपण किया गया.इस दौरान विद्यालय में जगह – जगह तुलसी के पौधे लगाए गये. विद्यालय के सहायक शिक्षक अरुण कुमार ठाकुर ने कहा कि तसी के पत्तों में एक औषधि गुण होते हैं. इसके पत्तों के रस के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. कब्ज, गैस एसिडिटी जैसे समस्याओं से राहत मिलती है. उन्होंने यूको क्लब के सदस्यों से कहा कि अपने अपने घरों में भी तुलसी के पौधे लगाए. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील मांझी सहित सभी शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










