पीएचडी को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में आईसीडीएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में आईसीडीएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई आलोक कुमार भारती, सभी सीडीपीओ, पीएचईडी, बीसीडी एवं आईसीडीएस के सभी कर्मी उपस्थित थे. जिला पदाधिकारी ने पीएचइडी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बाल विकास परियोजना में यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के लिए कहा गया. सभी सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मरम्मती का उपयोगिता प्रमाण पत्र सात दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके अलावे सभी सीडीपीओ को पीएमएमवीवाई योजना का लक्ष्य प्राप्ति, अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी रेफर, आंगनबाड़ी केंद्र का शत-प्रतिशत निरीक्षण, तथा पोषण माह में आवश्यक डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. डीएम ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करने और बाल विकास एवं पोषण संबंधी गतिविधियों को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




