ठंड से ठिठुर रहे लोग, कोहरे ने थामी वाहनों रफ्तार, विजिबिलिटी काफी कम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jan 2025 8:00 PM
ठाकुरगंज में लोगों को ठंड से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है. तो वहीं कोहरे ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया है. जिस वजह विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है.
ठाकुरगंज.ठाकुरगंज में लोगों को ठंड से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है. तो वहीं कोहरे ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया है. जिस वजह विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. इलाके में घने कोहरे के चलते चारों ओर अंधेरा सा छा गया है. कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी बेहद कम हो गयी. सामने से आते हुए वाहनों की रोशनी नजदीक आने पर दिखाई दे रही थी. कोहरे में विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आ रहे थे.
ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा
लोग खुद को इस कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक बचाने का प्रयास कर रहे हैं. अलाव जलाकर लोग हाथ सेक कर ठंड में खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं. काम से निकलने वाले लोगों को कोहरे और कड़ाके की ठंड में ज्यादा परेशानी हो रही है. ऐसे में लोगों के पास एक ही विकल्प बचता है कि अलाव का सहारा लिया जाए और कड़ाके की ठंड से बचा जा सके. कोहरे में सब कुछ धुंधला सा हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










