गिरधारी लाल साहू के बयान खिलाफ लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

उत्तराखंड की महिला मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की ओर से बिहार और बिहार की बेटियों के संबंध में दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में शनिवार की सुबह छत्तरगच्छ स्थित पावर हाउस के सामने मुख्य सड़क पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया
पोठिया. उत्तराखंड की महिला मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की ओर से बिहार और बिहार की बेटियों के संबंध में दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में शनिवार की सुबह छत्तरगच्छ स्थित पावर हाउस के सामने मुख्य सड़क पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश महासचिव मजलिस अहरार के मौलाना आफताब अज़हर सिद्दीकी ने किया. धरने में सामाजिक, धार्मिक और जागरूक नागरिकों ने भाग लेकर बेटी सम्मान के पक्ष में एकजुटता दिखाई. धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार की बेटियां सम्मान, संस्कार और स्वाभिमान की प्रतीक हैं. उनके चरित्र और अस्तित्व पर की गई किसी भी प्रकार की टिप्पणी न केवल बिहार की बेटियों का, बल्कि पूरे बिहार और समाज का अपमान है. ऐसे बयान नारी सम्मान, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. मौलाना आफ़ताब अज़हर सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि बेटियों की गरिमा, समाज की मर्यादा और न्याय की मांग के लिए की जा रही है. उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मंगवाई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति समाज के खिलाफ़ ऐसी भाषा का प्रयोग करने से पहले सोचे.इस मौके पर मौलाना ज़ैनुल आबिदीन सनाबली, मौलाना अब्दुल वाहिद बुखारी, मौलाना नसीम अख्तर मोहम्मदी, मौलाना मंसूरुल क़ादरी, मोहम्मद नईम, अनवरुल अंसारी, अनामुल अंसारी, तसव्वुर आलम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




