तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोगों परेशानी
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है
विज्ञापन
ठाकुरगंज
चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार चार दिनों से बढ़ती तापमान से लोग परेशान हैं. गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री था. सूर्य की किरणों की तपिश और गर्मी से लोग परेशान है. भीषण गर्मी से लोगों की दिनचर्या बेपटरी हो गई है. सुबह सात बजे के बाद से बाहर निकलने में तीखी धुप का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया गर्मी की तपिश बढ़ती गई. जैसे ही धूप बढ़ती है बाजार में सन्नाटा पसरने लगता है. दोपहर होते-होते बाजार सुनसान हो जाता है. भीषण गर्मी से बचने के लिये लोग घरों में ही बंद रहते हैं. इन दिनों आईसक्रिम व पानी की मांग बाजार में बढ़ गई है.पानी का करें अधिक सेवन
इस मामले में चिकित्सक की मानें तो बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें. पानी का अधिक सेवन करें. पूरा शरीर ढका हुआ कपड़ा पहनकर ही घर से बाहर निकलें. तापमान बढ़ने एवं तीखी धूप के कारण सन स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है. इसका असर लोगों पर भी पड़ने लगा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










