ePaper

सदर थाना की पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने की गश्ती

Updated at : 08 Oct 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
सदर थाना की पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने की गश्ती

बिहार विधानसभा सभा चुनाव निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न करवाये जाने को लेकर मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया

विज्ञापन

किशनगंज बिहार विधानसभा सभा चुनाव निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न करवाये जाने को लेकर मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में किशनगंज सदर थाना की पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल थे जिसमें लोगों से जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने व भ्रामक खबरों व अफ़वाह पर ध्यान न दिए जाने की भी अपील की जा रही थी. फ्लैगमार्च में शामिल पुलिस कर्मी व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया गया. एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व जिले के सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से हर संभव प्रक्रिया की जा रही है. इसी के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है. लोगों ने लोगों से जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव करवाये जाने को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर हर स्तर पर तैयारी की जा रही है. सुरक्षा को लेकर मतदान केंद्रों में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन