ePaper

पोठिया पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

Updated at : 08 Nov 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
पोठिया पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

आगामी 11 नवंबर को विधानसभा आम चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से पोठिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. आगामी 11 नवंबर को विधानसभा आम चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से पोठिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च का नेतृत्व ठाकुरगंज एसडीपीओ-टू मंगलेश कुमार सिंह ने किया. मार्च थाना से शुरू होकर चिचुआबाड़ी, तैयबपुर, डुबानोची, टकुआ,दलुवाहाट,मिर्जापुर,जनताहाट से गुजरा. फ्लैग मार्च में स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में केंद्रीय जवान शामिल थे. एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने इस फ्लैग मार्च के माध्यम से क्षेत्र के मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और चुनाव के दौरान शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास पैदा करना और असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न कराना है, ताकि 11 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकें. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी तरह की अफवाहों या गलत सूचनाओं से बचें. उल्लेखनीय है कि किशनगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या-54 में 347 मतदान केंद्रों पर आगामी 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. जिसकी सभी तैयारियां प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गयी है. इस मौके पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन, चिचुआबाड़ी ओपी थानाध्यक्ष मुनिलाल पासवान, एसआई अखिलेश कुमार, एसआई सुजीत कुमार, एसआई विकास कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन