ePaper

KISHANGANJ VIDHAN SABHA-ओवैसी व बदरूद्दीन अजमल भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए कर रहे कार्य - रकीबुल

Updated at : 06 Nov 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
KISHANGANJ VIDHAN SABHA-ओवैसी व बदरूद्दीन अजमल भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए कर रहे कार्य - रकीबुल

किशनगंज विधानसभा अंतर्गत बेलवा में चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमरुल होदा के समर्थन में असम के धुबरी सांसद रकीबुल हुसैन ने ट्रैक्टर चलाकर अनोखी रैली निकाली.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025 किशनगंज.किशनगंज विधानसभा अंतर्गत बेलवा में चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमरुल होदा के समर्थन में असम के धुबरी सांसद रकीबुल हुसैन ने ट्रैक्टर चलाकर अनोखी रैली निकाली. रैली में किशनगंज सांसद डॉ मोहम्मद जावेद भी शामिल थे. असाम से सांसद रकीबुल ने खुद ट्रैक्टर चलाया और उसपर सवार हुए कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद और कांग्रेस प्रत्याशी कमरूल होदा. इस दौरान प्रेस वार्ता में सांसद रकीबुल हुसैन ने कहा कि ओवैसी और असम के बदरूद्दीन अजमल एक जैसे नेता हैं जो भाजपा के लिए वोट काटने वाली मशीन हैं. उन्होंने कहा कि एक वोट ओबैसी को देंगे तो दो वोट भाजपा को फायदा होगा. ओबैसी और बदरूद्दीन अजमल नहीं होंगे तो एनडीए कभी सत्ता में नहीं आ सकती है. इसलिए एकजुट होकर वोट करें. उन्होंने कहा कि बिहार से एनडीए की सरकार जाने वाली है और महागठबंधन की सरकार आने वाली है. उन्होंने कहा कि ओवैसी हेलीकॉप्टर लेकर यहां बैठे है. आखिर यह पैसा किसका है. यह समझने की जरूरत है. वहीं सांसद डॉ जावेद आजाद ने जीत का दावा करते हुए कहा कि पहले चरण के चुनाव की वोटिंग में एनडीए साफ हो गयी है. बिहार से एनडीए सरकार का जाना तय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन