एक पेड़, मां के नाम अभियान की किशनगंज से शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
एक पेड़, मां के नाम अभियान की किशनगंज से शुरुआत

एक पेड़, मां के नाम अभियान की किशनगंज से शुरुआत

विज्ञापन

किशनगंज. पौधरोपण करते आपको अक्सर लोग दिखेंगे लेकिन सिर्फ पौधरोपण से ही दायित्व पूरा नहीं होता, दायित्व तभी पूरा होता है जब इनको सुरक्षित रखने का भी हम जिम्मा लें. पौधों को लगाने के बाद उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए सिलीगुड़ी के डॉ पंकज जैन ने एक पेड़ मां के नाम की शृंखला की शुरुआत की है. शनिवार को सिंघीया स्थित किशनगंज ड्राइविंग स्कूल परिसर की दो एकड़ भूमि पर उन्होंने अपने मित्र, रिश्तेदार और पर्यावरण के शुभचिंतकों के साथ मिलकर इस श्रृंखला की शुरुआत की है. डॉ पंकज जैन की अगुवाई में पीपल, गुलमोहर, नीम, राधाचूड़ा, कृष्णाचूड़ा, गोकुल, बंदर लाठी, अर्जुन, मोहिनी आदि विभिन्न किस्म के पौधे लगाए. मौके पर उपस्थित नगरपरिषद के पूर्व चेयरमैन तिलोकचंद जैन, आंची देवी जैन, डॉ भरत, डॉ निधि, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय जैन, सचिव परवेज आलम गुड्डू, तारिक इकबाल,रेडक्रॉस सचिव मिक्की साहा, डिम्पल शर्मा, प्रभात अग्रवाल, डॉ कुमार शैलेन्द्र, डॉ रश्मि, मोनालिसा शैलेंद्र, प्रमोद कुमार पप्पू, मनोव्वर रिजवी, संजय किल्ला, सुभाष अग्रवाल, सुनील अगरबत्ती, विकास जालान, फैज़ सहित कई गणमान्य ने डॉ पंकज के इस पहल की सराहना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन