सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Updated at : 28 May 2024 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत

327ई पर ओल्ड मेची के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई.

विज्ञापन

ठाकुरगंज(किशनगंज). 327ई पर ओल्ड मेची के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. सोमवार की देर रात्रि हुई इस घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे ले पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेजा दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक पैदल सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. शव के पास मिले कागजात से उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है. शत्रुघ्न राय के नाम से उसके पास से बैंक के कागजात मिले हैं.जिसकी जांच की जा रही है.फिलहाल अज्ञात मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है. बता दे कि निर्माणाधीन सड़क पर सड़क निर्माण कंपनी द्वारा दर्जनों कैमरे लगाए गए हैं.कैमरो के न चलने की बात थानाध्यक्ष ने कही है.जबकि सड़क निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट लाइजनिंग मैनेजर का कहना है कैमरे सुचारू रूप से काम कर रहा हैं. विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कैमरे कार्य नहीं करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन