ePaper

11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 21 Nov 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के पास से 11.160 लीटर शराब बरामद किया.

विज्ञापन

किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में 11.160 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह अपने दलबल के साथ किशनगंज शहर के धरमगंज लीची बगान वार्ड नंबर 11 में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के पास से 11.160 लीटर शराब बरामद किया. आरोपित की पहचान सुरेश रजवार धरमगंज लीची बागान निवासी के रूप में हुआ है. आगे की कार्रवाई की कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार व्यक्ति का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन