ट्रेनों में टिकट नहीं, स्पेशल ट्रेन के परिचालन की मांग

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 20 Apr 2025 11:56 PM

विज्ञापन

ट्रेनों में टिकट नहीं, स्पेशल ट्रेन के परिचालन की मांग

विज्ञापन

ठाकुरगंज.

गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है, वैसे ही ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है. रेल यात्रियों की राहत के लिए रेलवे ने ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया है. लेकिन सिलीगुड़ी-अलुआबाड़ीरोड रेल खंड के यात्रियों के लिए एक भी स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं होने से इस रेल खंड के यात्री खुद को अलग थलग महसूस कर रहे है. गर्मी आते ही दूसरे राज्यों और जिलों में नौकरी, व्यवसाय करने वाले लोग घरों की तरफ रुख करने लगे हैं. शादियों के सीजन को लेकर भी लोगों के द्वारा ट्रेनों में टिकट खोजी जा रही है. ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों का दवाब बढ़ गया है.रेल यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे ने ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया है. अब तक पूर्वोतर सीमांत रेलवे ने लगभग आधा दर्जन ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. लेकिन इनमे से एक भी ट्रेनों का परिचालन सिलीगुड़ी- ठाकुरगंज- अलुआबाड़ी रेलखंड होकर नहीं होने से लोगो की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन