कोसी-सीमांचल की चिंता किसी सरकार को नहीं : पप्पू यादव

Updated:
विज्ञापन
कोसी-सीमांचल की चिंता किसी सरकार को नहीं : पप्पू यादव

कोसी-सीमांचल की चिंता किसी सरकार को नहीं : पप्पू यादव

विज्ञापन

किशनगंज. सीमांचल और कोसी के बारे में कोई नहीं सोचता है. सीमांचल व कोसी की जनता जिस पार्टी गठबंधन के साथ खड़ी होती है. सरकार उसकी बनती है. उक्त बातें शनिवार की देर रात कोलकाता जाने के दौरान किशनगंज रेलवे गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कही. सांसद ने कहा कि कोसी व सीमांचल में भी कई मुद्दे है. इसके बारे में कोई नहीं सोचता है. हमें सीमांचल के विकास के लिए चाय बगान व अनानास के खेती विकसित करने के बारे में सोचना चाहिए. विशेष रूप से छोटे किसानों के बारे में भी सोचना चाहिए. हम विकास की राजनीति करते है. जब तक सांस रहेगी लोगों के भले के बारे में सोचते हुए उनकी मदद के लिए आगे रहेंगे. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि राजनीति बिहार के मुद्दों पर हो. सीमांचल से ज्यादा पलायन होता है. मेडिकल सिस्टम की फैसेलिटी बेहतर होनी चाहिए है. कोई भी छोटी राजनीति न करे. विकास की राजनिति करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बंद पड़े कई फैक्ट्री चालू होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिना कांग्रेस को बड़े भाई की भूमिका में लाए एनडीए को नहीं हरा सकते है. प्रेसवार्ता में सांसद ने कोशी व सीमांचल के कई मुद्दों पर चर्चा की. प्रेसवार्ता में जिला परिषद अध्यक्ष नासिक नादिर, मोनस रहमानी, इम्तियाज नसर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन