पुलिस टीम पर हमले के मामले में नौ गिरफ्तार

Edited by AWADHESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमले के मामले में नौ गिरफ्तार

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के खगड़ा मछमारा के पास एक केस के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला मामले में नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपितों को जेल भेजे जाने की प्रक्रिया जारी थी. मामले में सदर थाना में 14 नमजद और 40-50 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें गिरफ्तार आरोपित मुर्शरफ हुसैन, शकिल, नसीम, अजीम अंसारी, जमशेद, सज्जाद, रमजान, मोहम्मद मुन्ना खगड़ा माछमारा का रहने वाला है. मौला अली खगड़ा का रहने वाला है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की प्रक्रिया जारी है. वहीं एक दूसरी घटना में अर्राबाड़ी थाना थाना क्षेत्र में भी सरकारी कार्य में बाधा व विधि-व्यवस्था उत्पन्न करने वाले तीन आरोपितों को भी अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. इसमें अर्राबाड़ी थाना अन्तर्गत बालुवाड़ी मे उपद्रवी द्वारा सड़क जाम करने, सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन करने एवं पुलिस पर हमला करने के मामले में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी संतोष कुमार ने आम जनता से अपील की है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न न करें. सरकारी संपति को नुकसान नहीं पहुचायें. भविष्य में सरकारी कार्य में बाधा एवं विधि-व्यवस्था उत्पन्न करने वाले असमाजिक तत्वों तथा उपद्रवियों के विरूद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. यहां बता दें कि शहर के खगड़ा मछमारा के पास पुलिस पर हमला सहित विभिन्न धाराओं में हुए केस के आरोपित को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर गुरुवार की रात को आरोपित के परिजन व अन्य लोगों ने हमला कर दिया था. इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. पुलिस की टीम खगड़ा मछमारा से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना ला रही थी. तभी रास्ते में खगड़ा में ही कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया था. उक्त वाहन में प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद भी सवार थे. हमले से पुलिस का सरकारी आर्टिका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके बाद एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस की टीम खगड़ा मछमारा के पास पहुंची थी. हमला करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन