नेपाल पुलिस ने भारत तस्करी का लाये गये सात लाख रूपये के पटाखे किये जब्त, तस्कर फरार

सशस्त्र पुलिस उपाधीक्षक सुमन पोखरेल ने बताया की भद्रपुर नगर पालिका इलाके में भारतीय क्षेत्र से लाये गए नेपाली 7,66,876 रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए गए, जो लगभग 4 लाख 80 रूपये भारतीय मूल्य के बराबर बताये गये है.
ठाकुरगंज. दीपावली के पहले भारतीय क्षेत्र से तस्करी के जरिये नेपाल ले जाए गए अवैध पटाखे को नेपाल पुलिस ने जप्त कर नष्ट कर दिया है. इस बाबत सशस्त्र पुलिस उपाधीक्षक सुमन पोखरेल ने बताया की भद्रपुर नगर पालिका इलाके में भारतीय क्षेत्र से लाये गए नेपाली 7,66,876 रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए गए, जो लगभग 4 लाख 80 रूपये भारतीय मूल्य के बराबर बताये गये है. यह जप्ती सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल क्रमांक दो बटालियन, झापा के गश्ती दल ने की. जिसने 19 विभिन्न प्रकार के पटाखों से भरे 7 बोरे जब्त किए, जिन्हें कुछ अज्ञात लोग अपने सिर पर ढो रहे थे. पुलिस को देखकर पटाखों ला रहे लोग अपना सामान छोड़कर भाग गए. सशस्त्र पुलिस उपाधीक्षक सुमन पोखरेल ने बताया कि सभी पटाखों को नष्ट कर दिया गया है.
भारत से खरीदकर गलगलिया बॉर्डर के रास्ते नेपाल में घुसा था तस्कर
सूत्रों के मुताबिक, तस्कर भारतीय बाजार से बड़ी मात्रा में पटाखे खरीदकर गलगलिया बॉर्डर के रास्ते नेपाल में घुसा था. जैसे ही वह मेची नदी पार कर भद्रपुर की ओर बढ़ा, नेपाल पुलिस की टीम वहां चेकिंग कर रही थी . पुलिस को देखते ही तस्कर पटाखे छोड़ भाग खड़े हुए. पुलिस का कहना है कि बरामद पटाखे दीपावली के मौके पर नेपाल के बाजारों में बेचने के लिए लाए जा रहे थे. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह काम सीमा पार सक्रिय तस्कर गिरोह का है, जो हर साल त्योहारों के दौरान भारत से पटाखों की तस्करी करता है.सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती
सीमावर्ती लोगों का कहना है कि दीपावली जैसे त्योहारों पर सीमाई रास्तों से पटाखों, शराब और मिठाई की तस्करी आम बात हो जाती है. नेपाल पुलिस की यह कार्रवाई बताती है कि दोनों देशों की संयुक्त सतर्कता के बावजूद तस्करों के हौसले अब भी बुलंद हैं. नेपाल पुलिस अब फरार तस्कर की पहचान में जुटी है और यह जांच कर रही है कि उसके पीछे किस गिरोह का नेटवर्क काम कर रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




