सांसद व विधायक ने किया दो सड़कों व तीन पुलों का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
सांसद व विधायक ने किया दो सड़कों व तीन पुलों का शिलान्यास

कांग्रेस सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद एवं कोचाधामन विधायक इज़हार अशफी ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत दो सड़कों और तीन पूलों का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

किशनगंज.कांग्रेस सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद एवं कोचाधामन विधायक इज़हार अशफी ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत दो सड़कों और तीन पूलों का शिलान्यास किया. यह दुबरा से मस्तलिया सड़क निर्माण कार्य जिसकी लम्बाई 5.07 किलोमीटर लागत 4.92 करोड़, दुबरा से मस्तलिया सीएच 4.56 केएमएस पर पूल निर्माण कार्य जिसकी लम्बाई 17.5 मीटर लागत 1.46 करोड़, भवानीगंज से शाहपुर सीएच 51 किलोमीटर पर पूल निर्माण कार्य जिसकी लम्बाई: 17.5 मीटर लागत 1.56 करोड़, पिपला से चरिया वाया हिम्मतनगर सीएच 4.4 किलोमीटर पर पूल निर्माण कार्य जिसकी लम्बाई 17.5 मीटर लागत 1.45 करोड़ एवं बहिकोल से टीटीयाहा वाया बलिया सड़क निर्माण जिसकी लम्बाई: 6.8 किलोमीटर लागत 4.56 करोड़ के कार्यो का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शाहबुल अख्तर, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद साहिल, ओबीसी के जिला अध्यक्ष शम्भू यादव, नूर वारिस, रहबर कौनैन, सरफ़राज़ खान, संतोष चौधरी, जाकी अनवर आदि स्थानीय कार्यकर्ताओ एवं गणमान्य आमजनों की उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन