ePaper

मोबाइल, टेलीविजन व कंप्यूटर आंखों की रोशनी पर डालता असर: सीएस

Updated at : 09 Oct 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल, टेलीविजन व कंप्यूटर आंखों की रोशनी पर डालता असर: सीएस

अपनी आंखों से प्यार करें’ थीम पर रहा मुख्य जोर

विज्ञापन

-अपनी आंखों से प्यार करें’ थीम पर रहा मुख्य जोर

किशनगंज

दृष्टि केवल आंखों की रोशनी नहीं, बल्कि जीवन की दिशा है. इसी उद्देश्य से गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस की पूर्व संध्या पर सदर अस्पताल किशनगंज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीसीबीवीआई) के अंतर्गत किया गया, जिसमें सिविल सर्जन तथा गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. उर्मिला कुमारी की उपस्थिति रही. अस्पताल के अन्य चिकित्सक और कर्मी भी इस अवसर पर मौजूद थे.

सिविल सर्जन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल, टेलीविजन और कंप्यूटर का अत्यधिक प्रयोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कुपोषण जैसी स्थितियां आंखों की रोशनी पर नकारात्मक असर डाल रही हैं. ऐसे में समय रहते जांच और उपचार करवाना बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आंखों की देखभाल उसी गंभीरता से करनी चाहिए, जैसी वह अपने हृदय या रक्तचाप की करता है.

अपनी आंखों से प्यार करें’ थीम पर रहा मुख्य जोर

इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस की थीम अपनी आंखों से प्यार करें रखी गई है, जो समाज में आत्म-जागरूकता का संदेश देती है. डॉ. उर्मिला कुमारी ने बताया कि इस थीम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि आंखों की देखभाल प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि एनपीसीबीवीआई कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न अस्पतालों और स्कूलों में नियमित रूप से नेत्र जांच शिविर, नि:शुल्क चश्मा वितरण और मोतियाबिंद ऑपरेशन जैसी सेवाएं दी जा रही हैं.

नि:शुल्क जांच शिविर में उमड़ी भीड़

कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई. जिन मरीजों में दृष्टि दोष पाया गया, उन्हें आवश्यक दवाएं और चश्मे निःशुल्क उपलब्ध कराए गए.अस्पताल कर्मियों ने नारे और पोस्टर के माध्यम से यह संदेश दिया कि आंखें ईश्वर का अनमोल उपहार हैं, उनकी देखभाल हमारी जिम्मेदारी है.

गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ उर्मिला कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे अपनी आंखों की नियमित जांच कराएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन