आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना को लेकर बैठक

आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना को लेकर बैठक
ठाकुरगंज. ठाकुरगंज में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा की स्थापना को लेकर बैठक आयोजित की गई. रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता किशन बाबू पासवान ने की, इस दौरान अंबेडकर विचार मंच का गठन किया गया. बैठक में ठाकुरगंज के पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, विधान पार्षद प्रतिनिधि सह अधिवक्ता कौशल किशोर यादव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय में बाबा साहेब की प्रतिमा जल्द से जल्द स्थापित की जाएगी. इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने कहा कि 14 अप्रैल से पहले ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय में बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापना की तैयारियों को लेकर 3 मार्च को प्रखंड विकास पदाधिकारी से चर्चा की जाएगी. बैठक में मौजूद लोगों ने इस कार्य को शीघ्र संपन्न करने के लिए एकजुटता दिखाई और प्रतिमा स्थापना के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया. इस मौके पर सकलदेव पासवान, अमरजीत चौधरी मनोज पासवान, लूडो पासवान, नवीन पासवान, दुर्गा मुर्मू, परमेश्वर मुर्मू, सरकार टुडू, मुकेश हेमब्रम, सुबोध टुडू, सनातन मुर्मू, अधिवक्ता आनंद कुमार गोस्वामी, नीरज ठाकुर, दिलीप बांसफोड़, विक्की कुमार शाह आदि भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




