ePaper

चिकित्सा शिविर में पशुओं का उपचार कर दी दवाई

Updated at : 05 Dec 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में पशुओं का उपचार कर दी दवाई

शुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा शुक्रवार को रायपुर पंचायत के खरखड़ी गांव में 84 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ सफिदा सुल्ताना बेगम ने बताया कि किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा- निर्देश में किया गया. इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है. इस दौरान लगभग 20 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई. डॉ नीलम कुशवाहा ने बताया कि इस अवसर पर पशु चिकित्सा शिविर में 83 पशु पालकों के 272 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों जैसे पशुओं में गर्भधारण की समस्या, गर्भ की जांच, पशुओं में चमड़े की बीमारी, खान-पान एवं पाचन की समस्या, कृमि की समस्या, दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का इलाज एवं परामर्श दिया गया. शिविर में बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज-तत्वों तथा कृमिनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया. इस शिविर में खरखड़ी गांव के पशुपालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा लाभान्वित हुए एवं द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास ने प्रसन्नता व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन