टेढ़ागाछ में अनुदानित दर पर मूंग, तिल, पाट व मक्का बीज का वितरण शुरू
जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड कृषि कार्यालय में शुक्रवार को गरमा मौसम की फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों के बीच अनुदानित दर पर बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
किशनगंज. जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड कृषि कार्यालय में शुक्रवार को गरमा मौसम की फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों के बीच अनुदानित दर पर बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मूंग, तिल, पाट (जूट) व मक्का के बीज किसानों को उपलब्ध कराये गये. कार्यक्रम की देखरेख प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो आदिल अनवर के नेतृत्व में की गयी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि गरमा मौसम में इन फसलों की खेती से किसानों की आय में वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं. प्रखंड कृषि कार्यालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि बीज वितरण प्रक्रिया पारदर्शी व व्यवस्थित तरीके से हो. संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया कि सभी पात्र किसानों तक समय पर बीज उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए. मो. आदिल अनवर ने किसानों से अपील कि कि वे वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें और कृषि विभाग द्वारा दिए जा रहे तकनीकी मार्गदर्शन का पालन करें, ताकि बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










