ठाकुरगंज प्रखंड में ही खुलेगा प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज : विधायक गोपाल अग्रवाल

जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज ठाकुरगंज प्रखंड में ही खुलेगा. यह दावा ठाकुरगंज के नव निर्वाचित जदयू विधायक गोपाल अग्रवाल ने शनिवार को किया
ठाकुरगंज जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज ठाकुरगंज प्रखंड में ही खुलेगा. यह दावा ठाकुरगंज के नव निर्वाचित जदयू विधायक गोपाल अग्रवाल ने शनिवार को किया. नई विधानसभा के पहले सत्र में भाग लेकर शनिवार को ठाकुरगंज पहुचें. विधायक गोपाल अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला पदाधिकारी को कहा है कि मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में उपयुक्त भूमि चिह्नित कर शीघ्र उपलब्ध कराई जाए. जिले में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू होने से युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य संसाधनों का उल्लेखनीय विस्तार होगा. उन्होंने बताया कि ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए यह उपलब्धि भरा रहा. ठाकुरगंज अंचल के नेज़ागाछ और गुजरमारी राजस्व मौजा पिछले डेढ़ वर्षों से विभागीय त्रुटि के कारण लॉक थे, जिसकी वजह से हजारों भू-स्वामी म्यूटेशन, नामांतरण, सीमांकन सहित अन्य राजस्व कार्यों से वंचित थे. उनके द्वारा इस मामले में किये गए पहल के बाद इस मामले में विभागीय सुधार के बाद दोनों मौजों को फिर से खोल दिया गया है. इससे सभी लंबित आवेदन निपटाए जा सकेंगे तथा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी तेज होगी. यह कदम स्थानीय जनता के लिए बड़ी राहत साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वाकांक्षी महानंदा – मेची तटबंध निर्माण परियोजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है. लगभग 6000 करोड़ रुपये की लागत वाली यह योजना सीमांचल में बाढ़ नियंत्रण के लिए गेम चेंजर साबित होगी. इस तटबंध से लाखों लोगों को स्थायी बाढ़ राहत मिलेगी और लाखों एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी. मुख्यमंत्री बहुत जल्द इस ऐतिहासिक परियोजना का शिलान्यास करेंगे, जिससे सीमांचल में आपदा प्रबंधन और कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी. वही उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में एक और कदम उठाते हुए, कई वर्षों से बंद पड़ी एक्स-रे सुविधा को ठाकुरगंज पीएचसी में पुनः शुरू कर दिया गया है. इससे अब मरीजों को मामूली जांच के लिए जिला मुख्यालय या निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




