निर्माणाधीन निजी विद्यालय से सामग्री चोरी

बुधरा गांव से सटे ईट भट्टा के निकट प्राइवेट होप मिशन स्कूल में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
पहाड़कट्टा.पोठिया थाना क्षेत्र के बुधरा गांव स्थित एक निजी विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया. जानकारी के अनुसार बुधरा गांव से सटे ईट भट्टा के निकट प्राइवेट होप मिशन स्कूल में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में स्कूल के कर्मी के द्वारा थाना में एक आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधरा गांव से सटे ईट भट्टा के निकट प्राइवेट होप मिशन स्कूल का अभी निर्माण कार्य फिलहाल चल रहा है. बीते 12 अक्टूबर की संध्या उन्हें पता चला कि विद्यालय का ताला तोड़कर चार सिलाई मशीन, दो पानी टंकी, पानी का पंप, दो पंखा, दस कुर्सी आदि की चोरी कर ली गयी है. जिसके बाद उन्होंने थाना में आवेदन देकर थानाध्यक्ष अंजय अमन से कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




