मेंटेनेंस कार्य को ले कई डेम्यू ट्रेन रद्द, यात्री परेशान

Updated:
विज्ञापन
मेंटेनेंस कार्य को ले कई डेम्यू ट्रेन रद्द, यात्री परेशान

मेंटेनेंस कार्य को ले कई डेम्यू ट्रेन रद्द, यात्री परेशान

विज्ञापन

ठाकुरगंज. मेंटेनेंस कार्य के कारण ठाकुरगंज होकर परिचालित होने वाली कई डेमू ट्रेन पिछले कई दिनों से रद्द हैं. इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यात्री मनमाने भाड़े पर सड़क मार्ग से यात्रा करने को विवश है. बताते चले पिछले दिनों गाइसल में एक डेमू के इंजन में लगी आग के बाद अचानक रेलवे ने इस रेलखंड पर चलने वाली सभी डेमू ट्रेनों के मेंटेनेंस का निर्णय लिया है. इस कारण सिलीगुड़ी-राधिकापुर डेमू 75706 / 75705, राधिकापुर-सिलीगुड़ी डेमू 75707 / 75708 और मालदा-सिलीगुड़ी डेमू 75719 / 75720 तीन दिनों से रद्द कर दी गई है. रेल कर्मियों ने बताया की मेंटेनेंस कार्य के कारण ये सभी ट्रेने रद्द की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन