श्री रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति गलगलिया के अध्यक्ष बने मनोज गिरी

श्री रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति गलगलिया के अध्यक्ष बने मनोज गिरी
गलगलिया. गलगलिया बाजार में रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा भव्यता के साथ करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आकर्षक पंडाल निर्माण, बेहतर साज-सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा समेत अन्य मुद्दे पर निर्णय लिया गया. पूजा की तैयारियों को लेकर श्री रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति गलगलिया का गठन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि बृजमोहन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से मुन्ना सिंह को संयोजक चुन लिया गया. मनोज गिरी को समिति का अध्यक्ष, महावीर राय को उपाध्यक्ष, मुरारी सहनी सचिव व विवेक चौधरी कोषाध्यक्ष बनाये गये. सदस्यों में लालाबाबू मंडल, जय झा, राजेश सिंह बुधन पासवान का चयन किया गया. मौके पर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सप्तमी, अष्टमी व नवमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नाटक और एकांकी का मंचन किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




