ePaper

मतदान केन्द्रों पर निगरानी के लिए करें वेबकास्टिंग की व्यवस्था : डीएमचारों विधानसभा के आरओ के साथ जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

Updated at : 09 Oct 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान केन्द्रों पर निगरानी के लिए करें वेबकास्टिंग की व्यवस्था : डीएमचारों विधानसभा के आरओ के साथ जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता बैठक हुई

विज्ञापन

किशनगंज बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता बैठक हुई. बैठक में जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों किशनगंज, ठाकुरगंज, बहादुरगंज एवं कोचाधामन के आरओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं उत्तरदायित्वपूर्ण है. अतः सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस बार निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराई जाएगी. बैठक में जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों, क्रिटिकल बूथों तथा बॉर्डर क्षेत्र स्थित मतदान केन्द्रों की समीक्षा की गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील एवं बॉर्डर बूथों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए तथा निरंतर निगरानी रखी जाए. उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी हेतु शत-प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे हर बूथ का लाइव मॉनिटरिंग संभव होगा. बैठक में वीटीआर तथा एएसडी सूची पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई. संबंधित आरओ को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वीटीआर के आधार पर संवेदनशीलता का आकलन करते हुए रिपोर्ट तैयार करें एवं एएसडी सूची का पूर्ण अद्यतन शीघ्र सुनिश्चित करें. सभी आरओ को यह भी निर्देश दिया गया कि निर्वाचन की प्रत्येक गतिविधि की नियमित समीक्षा करते रहें तथा यदि किसी स्तर पर कोई समस्या अथवा विशेष परिस्थिति उत्पन्न हो, तो तत्काल जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराएं. जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक स्तर पर सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना सभी अधिकारियों का दायित्व है. बैठक में सभी चारों विधानसभा के आरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी परवीन जहां से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन