महाविष्णु यज्ञ का हुआ समापन, प्रतिमा का किया विसर्जन

Updated at : 09 Mar 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
महाविष्णु  यज्ञ का हुआ समापन, प्रतिमा का किया विसर्जन

महाविष्णु यज्ञ का हुआ समापन, प्रतिमा का किया विसर्जन

विज्ञापन

विशनपुर. कोचाधामन प्रखंड के अंधासुर मेला परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ सह अखंड हरिनाम संकीर्तन का विधिवत समापन रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ. बाजे-गाजे व आतिशबाजी के बीच सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. बीते सात दिनों से अनवरत जारी यज्ञ में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. क्षेत्र के लोगों का आवागमन लगातार यज्ञ स्थल पर जारी रहा. जहां भक्त दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. जहां प्रतिमा विसर्जन के पश्चात लगभग एक दर्जन ट्रैक्टर पर प्रतिमाओं को लेकर चरघरिया पुल के नीचे कनकई नदी के पवित्र जल में श्रद्धा भक्ति के साथ विसर्जित कर दिया गया. इस दौरान डीजे के मधुर भक्ति संगीतों के धुन के बीच युवाओं की टोली जयकारे के साथ नाचते गाते भगवान के सभी अवतार व देवी देवताओं के प्रतिमाओं अश्रुपूर्ण आंखों से विदाई दी. साथ ही जल भरे कलश को महिलाओं ने अपने माथे पर लेकर कनकई नदी के जल में प्रवाहित किया. इससे पहले समापन समारोह के दौरान सेवानिवृत्त मास्टर राम प्रसाद यादव एवं महात्मा बुद्धदेव मंडल के साथ यज्ञ परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भक्त महिला पुरुष व यज्ञ समिति के सभी कार्यकर्ता ने एक मिनट का मौन रखकर भगवान विष्णु के साथ सभी देवी देवताओं से मानव जाति के कल्याण के साथ -साथ घर, समाज, देश व संसार में शांति सुख समृद्धि की कामना की. साथ ही यज्ञ को सफल बनाने में सभी कीर्तन मंडलियों को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र ओढ़ाकर व नगद देकर सम्मानित किया गया. वहीं यज्ञ परिसर व आसपास के क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह व जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यज्ञ के दौरान आगन्तुक श्रद्धालुओं की ओर से यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि हरि लाल मंडल, सचिव सहित सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन