मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन का बंद रहा विफल

Updated:
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन का बंद रहा विफल

मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन का बंद रहा विफल

विज्ञापन

किशनगंज. जदयू नेता सह नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन के विभिन्न दलों द्वारा आहूत चक्का जाम को पूरी तरह विफल बताया है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन विकास विरोधी दलों का अवसरवादी गठबंधन है, इसलिए बिहार की आम जनता ने उनके द्वारा आहूत बिहार बंद को नकार दिया है. विपक्ष के लोग लोकतंत्र पर भरोसा करने वाले लोग नहीं है. पूरे देश में इंडिया गठबंधन अपना जनाधार खो चुका है और बिहार में भी उनका और बुरा हाल होगा. राजद और कांग्रेस दोनों अपना जनाधार खो चुकी है. पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग को महागठबंधन के लोग टारगेट कर रहे है. सुबह से ही बिहार बंद का आह्वान करके लोगों को परेशान करने का काम इन्होंने किया है. जनता इनके साथ नहीं है. सिर्फ राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता यह हरकत कर रहे है. बिहार की जनता ने बिहार बंद को नकार दिया है. कोई इनके साथ नहीं है. उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन