जिले में 218 स्थलों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी तैनात

Updated:
विज्ञापन
जिले में 218 स्थलों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी तैनात

होली पर्व में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को डीएम-एसपी ने किया ब्रीफ

विज्ञापन

किशनगंज. डीएम विशाल राज व पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में होली पर्व 2025 के निमित्त विधि व्यवस्था संधारण के लिए अधिकारियों को ब्रीफ किया गया. इस वर्ष होली 14 एवं 15 मार्च दोनों दिन मनाये जाने की सूचना है. 13 मार्च की रात्रि को होलिका दहन किया जाएगा. एसपी ने बताया कि सभी पुलिस पदाधिकारी समय से पहले प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच जाए एवं प्रतिनियुक्ति स्थल के आसपास निगरानी करते रहें. सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी को अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थल का एवं ड्यूटी छोड़ने से पहले जीपीएस फोटोग्राफ व्हाट्सएप ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करें. जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सघन पेट्रोलिंग ग्रस्त को तेज करना सुनिश्चित की जाए एवं सभी वरीय अधिकारी स्वयं फील्ड में उपस्थित रहेंगे. होली एवं जुमे की नमाज दोनों एक ही दिन होने से जुमे की नमाज के लिए सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने नजदीकी मस्जिद के पास दो घंटे पहले पहुंचना सुनिश्चित करेंगे. सोशल मीडिया (फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम व्हाट्सएप आदि पर अफवाह फैलाने वाले ग्रुप पर पैनी नजर रखे जा रही है. सभी मजिस्ट्रेट पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सोशल मीडिया पर फैले अफवाह की जानकारी तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी को दें ताकि इसका खंडन किया सके. जिला पदाधिकारी विशाल राज के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 218 स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को समन्वय स्थापित कर प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से पहले पहुंचना सुनिश्चित किया जाये एवं संवेदनशील क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी जाये. सभी जगह शांति समिति की बैठक हो गयी है. डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा, उल्लंघन करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. होलिका दहन को लेकर सभी अग्निशमन दस्ता वाहन को दिनांक 13 से 16 मार्च के अपराह्न तक अलर्ट पर रखा गया है. सिविल सर्जन किशनगंज को एंबुलेंस के साथ जीवन रक्षक दवा एवं चिकित्सक का क्यूआरटी टीम तैयार कराए जाने का निदेश दिया गया. किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए दंगा निरोधी दस्ता को अलर्ट पर रखा गया है. जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया जिसका दूरभाष नंबर 06456- 225152 है. बैठक में एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, एसडीओ लतीफुर रहमान, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह एवं मजिस्ट्रेट पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रखंड के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन