ePaper

अपनी विभिन्न मांगों को ले मदरसा शिक्षकों व कर्मी गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Updated at : 12 Sep 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
अपनी विभिन्न मांगों को ले मदरसा शिक्षकों व कर्मी गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

किशनगंज शहर के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप अपनी मुख्य मांगों को लेकर बिहार के मदरसा शिक्षकों और कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना आयोजित किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज.मदरसा डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन बैनर तले मदरसा डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर आलम एवं सेक्रेटरी मोहम्मद अशफाक अली रहमानी की अध्यक्षता में किशनगंज शहर के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप अपनी मुख्य मांगों को लेकर बिहार के मदरसा शिक्षकों और कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना आयोजित किया गया. धरना प्रदर्शन के दौरान मदरसा के शिक्षकों और कर्मियों ने बताया कि बिहार के अनुदानित मदरसों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों को विद्यालय में कार्यरत नियोजित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के आधार पर ही नियोजन लागू किया गया है. इसके बावजूद भी मदरसा शिक्षकों और कर्मियों को वेतनमान और अन्य सुविधाओं से वंचित रखा गया है. उन्होंने बताया कि हमारी मांगे यह है कि मदरसा नियमावली, 2022 में संशोधन करते हुए राज्य के सभी अनुदानित मदरसों को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा घोषित किया जाए. नियोजित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों को उच्च विद्यालय और प्रारंभिक विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों और कर्मियों के भांति वेतनमान, वार्षिक वेतन वृद्धि, चिकित्सा भत्ता और आवास भत्ता का लाभ दिया जाए. नियमित मदरसा शिक्षकों और कर्मियों को वार्षिक वेतन वृद्धि, चिकित्सा भत्ता, आवास भत्ता और ईपीएफ का लाभ देते हुए पेंशन की सुविधा दी जाए. शेष बचे हुए मदरसों को अनुदान की श्रेणी में लाकर स्वीकृति प्रदान की जाए. 1128 कोटि के मदरसों में कार्यरत नियमित हाफिज का वेतन परिचारी के वेतन से भी कम है, उनकी वेतन विसंगति को दूर किया जाए. मदरसा शिक्षकों और कर्मियों की मांगों को लेकर गर्दनीबाग, पटना में अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया गया है. यह धरना 17 सितंबर 2025 से शुरू होगा.मदरसा शिक्षकों और कर्मियों ने सरकार से अपील की है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाए ताकि मदरसा में शिक्षण कार्य बाधित न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन