मत्स्य किसानों की समस्या सुन दिये गए सुझाव
Updated at : 03 Jan 2026 7:55 PM (IST)
विज्ञापन

पोठिया प्रखंड के मत्स्यिकी महाविद्यालय अर्राबाड़ी की ओर से संचालित विजिट टू अडॉप्टेड विलेज कार्यक्रम के तहत दत्तक ग्राम खार्राबेलबारी का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया
विज्ञापन
पहाड़कट्टा.
पोठिया प्रखंड के मत्स्यिकी महाविद्यालय अर्राबाड़ी की ओर से संचालित विजिट टू अडॉप्टेड विलेज कार्यक्रम के तहत दत्तक ग्राम खार्राबेलबारी का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया. इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ शोएकत अहमद डार, डॉ सचिन एम खैरनार, डॉ उदय कुमार व डॉ नरेश राज कीर के मार्गदर्शन में स्नातक के विद्यार्थियों ने गांव का भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने मत्स्य किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना व वैज्ञानिक तरीकों से उनके समाधान भी बताए. किसानों को तालाब प्रबंधन, जल गुणवत्ता, मृदा स्वास्थ्य व रोग नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. कार्यक्रम के अंतर्गत गांव के लगभग 10 तालाबों से जल व मृदा के नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें विस्तृत जांच के लिए मत्स्यिकी महाविद्यालय अर्राबाड़ी लाया गया. इन नमूनों की प्रयोगशाला जांच के आधार पर किसानों को आगे तकनीकी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा. इस अवसर पर उभरते युवा मत्स्य किसान मो अबु तालिब, जिन्होंने मत्स्यिकी में स्नातकोत्तर किया है व अनमोल तिवारी जिन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है, ने बताया कि वे दोनों अब आधुनिक तरीकों से मत्स्य पालन प्रारंभ कर चुके हैं. उनके साथ ही गांव के कई अन्य किसानों ने भी नए तालाब बनवाकर मछली पालन को बढ़ावा दिया. कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक ज्ञान का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ, बल्कि ग्रामीण मत्स्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




