ePaper

पिकअप से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Updated at : 21 Sep 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार

पिकअप से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन

ठाकुरगंज. पाठामारी थाना क्षेत्र के एनएच 327 ई जीरगछ टोल प्लाजा के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने पिकअप से 1179 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पन्त ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 327 ई पर जीरगछ टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एक पिकअप बीआर 01 जी जी 7540 को जब्त किया गया. जिसकी जांच करने पर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि पिकअप वैन पर 1179 लीटर विदेशी शराब बरामद किये गये. इस दौरान पिकअप पर सवार ए व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान पंकज राय 28 वर्ष ग्राम कुशहर , थाना महुआ जिल बैशाली के रूप में की गयी. इस मौके पर पाठामारी थानाध्यक्ष सोना कुमार, आरक्षी धनंजय साह, पितांबर कुमार, होमगार्ड मंगलू लाल गणेश मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन