भूमि विवाद से बना मारपीट का माहौल, प्रशासन ने किया पहल

पोठिया थाना क्षेत्र के नौकट्टा पंचायत अंतर्गत चिल्हामारी मोमीनबस्ती गांव में एक भूमि विवाद लंबे समय से नहीं सुलझ सका है
पहाड़कट्टा पोठिया थाना क्षेत्र के नौकट्टा पंचायत अंतर्गत चिल्हामारी मोमीनबस्ती गांव में एक भूमि विवाद लंबे समय से नहीं सुलझ सका है. विवाद को सुलझाने के लिए अंचल कार्यालय पोठिया से राजस्व कर्मचारी भी पूर्व में पहुंचे थे. लेकिन स्थिति अब भी जस की तस है. गुरुवार को उक्त जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष फिर से उग्र हो गए और मारपीट से लेकर आगजनी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पोठिया थाना से पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर स्थिति को नियंत्रित किया. चिल्हामारी मोमीनबस्ती निवासी अकमल अली ने बताया कि बीते छह माह से जमीनी विवाद को लेकर पड़ोस के शाहजमाल आदि के साथ झगड़ा-झंझट चल रहा है. इस विवाद को लेकर कई बार गांव में सामाजिक पंचायती भी हुई. अंचल कार्यालय से कार्मचारी भी आये थे. लेकिन दूसरा पक्ष मनमानी करने पर उतारू है. उन्होंने बताया कि दबंगों द्वारा अचानक उनके मकान को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. बुधवार की देर रात लोगों द्वारा उनके घर में आग लगाकर परिवार सहित उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की. जिसकी सूचना पोठिया थाना को दी गयी और देर रात ही पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं इस संबंध में दूसरे पक्ष के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शाहजमाल अंसारी ने बताया कि अकमल अली की खरीदगी चार कट्ठा जमीन को बैठक व नापी कर निकाल दिया गया है. नापी के बाद शेष जमीन को खाली कराया जा रहा है. सभी आरोप सरासर गलत और बेबुनियाद है. ईधर थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस पदाधिकारी को जांच के लिए भेज दिया गया है. जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




