साफ-सफाई का अभाव, ग्रामीणों ने जताया विरोध

किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के मझिया स्थित प्राथमिक विद्यालय मुंशी टोला में अव्यवस्था को लेकर गुरुवार को वार्ड के लोगों ने विरोध जताया
किशनगंज किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के मझिया स्थित प्राथमिक विद्यालय मुंशी टोला में अव्यवस्था को लेकर गुरुवार को वार्ड के लोगों ने विरोध जताया. विरोध जताने वालों में वार्ड संख्या 34 के पार्षद प्रतिनिधि बदरे आलम भी शामिल थे. यहां के ग्रामीणों व पार्षद प्रतिनिधि बदरे आलम ने कहा कि उक्त विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव है. नए हेड मास्टर के आने के बाद व्यव्स्था को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पिछले कई दिनों से स्कूल की व्यवस्था बेहतर नहीं है. यहां तक की एक शिक्षक फरीद आलम विद्यालय में पिछले कई वर्षों से जमे हुए हैं. उनका कार्य भी विद्यालय के हित में नहीं लगता है. व्यव्स्था ऐसी है की कुछ बच्चों को तो अपने विद्यालय का नाम भी नहीं मालूम है. साथ ही विद्यालय में यह भी देखा गया कि मिड-डे-मील के द्वारा जो खाना विद्यालय में पहुंचता है वह खाना खाने योग्य नहीं है. आगे विद्यालय के बच्चों ने बताया कि शुक्रवार को मिड-डे-मील के द्वारा जो अंडा आता है आधे अण्डे हम लोगों के बीच वितरण कर दिया जाता और आगे अण्डे फरीद आलम सर अपने साथ लेकर चले जाते थे. विद्यालय के प्रधान शिक्षक बिट्टू दास ने बताया कि उन्होंने पंद्रह दिन पूर्व विद्यालय में बतौर प्रधान शिक्षक ज्वाइन किया है. विद्यालय की व्यवस्था को हर संभव बेहतर बनाया जाएगा. स्कूल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राथमिकता होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




