जब जागरूकता बनी ढाल, 19वीं बटालियन में महिला जवानों ने सीखे अपने अधिकार

Updated:
विज्ञापन

19वीं बटालियन में आयोजित यौन उत्पीड़न रोकथाम जागरूकता कार्यशाला में शामिल महिला जवान

Kishanganj POSH Awareness: कार्यशाला का संचालन चेयरपर्सन अनीशा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया. उन्होंने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की पहचान, उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना ही उन्हें सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है.

विज्ञापन

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, कानूनी अधिकारों और शिकायत निवारण प्रक्रिया की दी गई जानकारी

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट:

Kishanganj POSH Awareness: महिला सुरक्षा और सम्मानजनक कार्यस्थल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19वीं बटालियन में महिला जवानों के लिए कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में महिला जवानों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई.

महिला सशक्तिकरण में जागरूकता की भूमिका पर जोर

कार्यशाला का संचालन चेयरपर्सन अनीशा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया. उन्होंने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की पहचान, उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना ही उन्हें सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है.

सुरक्षित कार्यस्थल को लेकर दी गई जानकारी

कार्यक्रम में यूएनएसईडी फाउंडेशन की प्रोजेक्ट ऑफिसर मधु सोम भी मौजूद रहीं. उन्होंने सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिला जवानों को शिकायत निवारण तंत्र, सुरक्षा संबंधी अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी.

महिला जवानों ने पूछे सवाल

कार्यक्रम के दौरान संवादात्मक सत्र का भी आयोजन किया गया. इसमें महिला जवानों ने खुलकर अपने सवाल रखे और विशेषज्ञों से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया. कार्यशाला में कुल 23 महिला जवानों ने भाग लिया.

भेदभाव-मुक्त वातावरण बनाने पर जोर

आयोजकों ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य महिला जवानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव-मुक्त वातावरण को मजबूत बनाना है. प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी, ज्ञानवर्धक और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन