किशनगंज में टोल बचाने के लिए लिंक रोड में घुसे हाईवा को ग्रामीणों ने रोका, जाम और सड़क क्षति पर फूटा गुस्सा
टोल प्लाजा के समीप लिंक रोड पर हाईवा रोककर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण
Kishanganj Link Road Traffic Jam: ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन कई हाईवा और अन्य भारी वाहन टोल शुल्क बचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग छोड़कर गांव के लिंक रोड का उपयोग करते हैं. इससे स्थानीय सड़कें लगातार जाम की चपेट में रहती हैं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट:
Kishanganj Link Road Traffic Jam: एनएच-327ई स्थित जिरनगच्छ टोल प्लाजा के समीप रविवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब टोल टैक्स बचाने के लिए लिंक रोड से गुजर रहे एक हाईवा वाहन को ग्रामीणों ने रोक दिया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और भारी वाहनों की आवाजाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन कई हाईवा और अन्य भारी वाहन टोल शुल्क बचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग छोड़कर गांव के लिंक रोड का उपयोग करते हैं. इससे स्थानीय सड़कें लगातार जाम की चपेट में रहती हैं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी वाहनों के कारण कई बार एम्बुलेंस, स्कूली वाहन तथा अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी घंटों जाम में फंस जाते हैं. इससे मरीजों, छात्रों और आम राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
ग्रामीणों ने कहा कि लगातार भारी वाहनों के आवागमन से ग्रामीण सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं. वाहन मालिक टोल शुल्क बचाकर आर्थिक लाभ उठा रहे हैं, जबकि इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को खराब सड़कों और यातायात बाधित होने के रूप में भुगतना पड़ रहा है.
विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से लिंक रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. साथ ही नियमों का उल्लंघन कर ग्रामीण मार्गों का उपयोग करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई.
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










