किशनगंज सदर अस्पताल में आज महिला रोग विशेषज्ञ समेत कई डॉक्टर रहेंगे मौजूद, जानिए ओपीडी का पूरा शेड्यूल

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 16 May 2026 7:15 AM

विज्ञापन

Kishanganj Hospital

Kishanganj Hospital OPD Update: अगर आप आज इलाज के लिए सदर अस्पताल जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. किशनगंज सदर अस्पताल में शनिवार को सामान्य रोग से लेकर महिला रोग तक के विशेषज्ञ डॉक्टर अलग-अलग पालियों में मरीजों को देखेंगे.

विज्ञापन

Kishanganj Hospital OPD Update: किशनगंज से गौरव की रिपोर्ट. सदर अस्पताल किशनगंज में शनिवार को ओपीडी सेवाओं को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी है. अस्पताल प्रशासन ने सुबह से रात तक अलग-अलग शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती की है ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके. खासकर महिला मरीजों के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगी.

अस्पताल में रोजाना दो पालियों में ओपीडी संचालित होती है, जहां जिले भर से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं.

सुबह से शाम तक चलेगी ओपीडी सेवा

सदर अस्पताल की पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इस दौरान जेनरल ओपीडी में डॉ. टीए अंसारी और डॉ. गौरव कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं दोपहर बाद दूसरी पाली में डॉ. शुभोजीत दास और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता कुमारी मरीजों को परामर्श देंगी.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी का रजिस्ट्रेशन सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा. इसलिए मरीजों को समय पर पहुंचने की सलाह दी गयी है ताकि जांच और इलाज में परेशानी न हो.

रात में भी उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर

सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात के समय भी अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. अनवर आलम और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरोज सिंह मरीजों की देखभाल करेंगे. इसके अलावा डॉ. शुभोजीत दास और डॉ. सपना कुमारी की भी तैनाती की गयी है.

इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए डॉक्टरों का नियमित राउंड सुबह 8:30 बजे से 9 बजे तक होगा. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि गंभीर मरीजों के इलाज के लिए हर जरूरी व्यवस्था की गयी है.

महिला मरीजों के लिए राहत की खबर

किशनगंज सदर अस्पताल में महिला मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में अलग-अलग पालियों में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता महिला मरीजों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है. अस्पताल में प्रसूति और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का इलाज नियमित रूप से किया जा रहा है.

Also Read: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ा तो 45 दिन में भरें जुर्माना, नहीं तो RC-DL होंगे रद्द, सरकार का बड़ा फैसला

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन