3 मई से किशनगंज गॉट टैलेंट प्रतियोगिता

3 मई से किशनगंज गॉट टैलेंट प्रतियोगिता
किशनगंज. जिले में मई माह में किशनगंज गॉट टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम तीन, चार व पांच मई को आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम के अध्यक्ष बिट्टू पारीक, चेयर पर्सन करण साहा, अनिल अग्रवाल, निदेशक राम सेम होंगे. किशनगंज के प्रतिभाशाली बच्चे को एक प्लेटफार्म मिले. इसमें बच्चों का डांस, फैशन शो आदि का आयोजन किया जाएगा. मंगलवार को एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान चेयर पर्सन करण साहा व अनिल अग्रवाल ने कहा कि इसमें जिले के सभी स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे. जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर होंगे लेकिन वे अपनी प्रतिभा दिखाना चाहेंगे वे बीपीएल कार्ड दिखाएंगे तो उनका रजिस्ट्रेशन निःशुल्क होगा. इसमें तीन बच्चों का चयन अलग-अलग किया जाएगा. प्रेसवार्ता में कमल मित्तल, अनिल अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, नाजिया आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










